<p>ऊना में 108 नेशनल एम्बुलेंस एक बार फिर एक महिला के लिए वरदान साबित हुई है। वीरवार देर शाम को एम्बुलेंस में एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। दोनों को एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा अस्पताल ऊना में जांच करवाई गई। जानकारी के अनुसार वीरवार को ऊना के गांव नंगल सलांगड़ी से 108 पर कॉल आयी कि महिला सोनिया 27 साल की तबियत खराब है। जिस पर 108 एम्बुलेंस धुसाडा के कर्मचारी तकनीशियन शिखा और पायलट अजय मौके पर गए। जहां पर उनके घर पहुंचने पर पाया गया कि महिला भगवती प्रसव पीड़ा से ग्रस्त है और चलने-फिरने में असमर्थ है।</p>
<p>ईएमटी ने गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांचा और अपने उच्च स्तरीय विशेषज्ञों को महिला की स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने महिला की स्थिति को देखते हुए घर पर ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया और कुछ ही समय बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया गया है। इसके उपरांत ईएमटी ने तुरंत जच्चा व बच्चा को अस्पताल पहुंचाकर उनकी स्वास्थ्य जांच करवाई। विशेषज्ञों के अनुसार दोनों स्वस्थ एवं सुरक्षित है और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।</p>
<p>108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 108 नेशनल एम्बुलेंस सेवा दिन-रात प्रदेशवासियों को अपनी सेवाएं प्रदान कर लोगों और महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।</p>
बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे दारचा से सरचू…
प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…
-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…
-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई मतदान की तारीख…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…