Follow Us:

एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, लोग बेहाल

पी. चंद |

108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारी सरकार की ओर से एस्मा लगाने के बाद भी हड़ताल पर डट हुए हैं। एंबुलेंस सेवा देने वाले कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रोगी वाहनों के खड़े होने से रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एंबुलेंस सेवा को फोन करने के बाद भी सेवाएं नहीं मिल सकीं। सात जिलों में हड़ताल के बाद हमीरपुर जिले के कर्मचारी भी एंबुलेंस छोड़ सड़कों पर उतर आए हैं। चंबा, सिरमौर, शिमला, सोलन, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में कर्मचारी पहले से ही हड़ताल पर अड़े हैं।

स्वास्थय मंत्री ने कहा कि आपातकालिन सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए होमगार्ड और स्वास्थ्य विभाग के चालकों के जरिये संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत लगे वाहनों को भी मरीजों को लाने ले जाने के लिए लगाया गया है।