Follow Us:

हिमाचल में पटरी पर नहीं लौटी व्यवस्था, 111 सड़कें, 120 रूट अभी भी बंद

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल में परिवहन सेवाएं पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। प्रदेश की 111 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद है। इन सड़कों से मलबा नहीं हट सका है। परिवहन निगम ने 25 सौ रूटों पर परिवहन सेवाएं शुरू कर दी हैं, लेकिन 120 रूट ऐसे हैं, जहां बसें नहीं भेजी जा रही हैं।

सड़कों को बहाल करने में तीन से चार दिन लग सकते हैं।  इधर, लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों पर डंगे लगाने के लिए शॉर्ट टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं।

मौसम साफ रहने से प्रतिदिन 50 से 70 सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जा रहा है।  शुक्रवार तक 149 सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया गया। मंडी जोन की 20 सड़कें अभी भी बंद हैं।

हमीरपुर जोन में 25, कांगड़ा जोन की 34 सड़कें और शिमला जोन की कई सड़कें यातायात के लिए बहाल नहीं हुई हैं। परिवहन निगम के सीजीएम एचके गुप्ता ने बताया कि जैसे-जैसे सड़कें यातायात के लिए बहाल हो रही हैं, बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं।