<p>मजबूत इरादे, कठोर संकल्प और निरंतरता पूर्वक परिश्रम करना ही सफलता की कुंजी है। यह साबित कर दिखाया है बिलासपुर के झंडूता की होनहार छात्रा दीपिका ने। दीपिका द्वारा बनाया गया मॉडल अब पूरी दुनियां देखेगी। 11वीं में पढ़ने वाली दीपिका 20 मई से 26 मई तक विकसित देशों के वैज्ञानिकों के साथ मंच सांझा करने के लिए जापान जा रही है। उसका मॉडल भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।</p>
<p>दीपिका की इस उपलब्धि से हिमाचल के साथ साथ पूरे देश को इस नन्ही वैज्ञानिक पर नाज़ है। दीपिका इस समय 10+1 नॉन मेडिकल की छात्रा है। तीन साल पहले उसने एक साइकिल के माध्यम से योगा, पानी लिफ्टिंग, मोबाइल चार्जिंग, बिजली उत्पादन का मॉडल अपने विज्ञान शिक्षक दिनेश शर्मा के कुशल निर्देशन में तैयार किया था जिसे राजधानी दिल्ली में वैज्ञानिकों के साथ-साथ भारत के राष्ट्रपति ने भी सराहा था।</p>
<p>शहीद अश्विनी कुमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली दीपिका को स्कूल की ओर से सहयोग राशी भी प्रदान की गई है। स्कूल में आयोजित एक समारोह में नन्हीं वैज्ञानिका दीपिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश मन्हास ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों को इस विशेष ख्याति के लिए बधाई दी है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…