Categories: हिमाचल

कांगड़ा में कोरोना के 14 नए मामले, आज 21 लोग हुए स्वस्थ

<p>जिला कांगड़ा में सोमवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। जबकि जिला में आज 21 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। आज आए मामलों में फरेड़ पालमपुर की 43 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। महिला टांडा में उपचाराधीन है। हमीरपुर जिला की 26 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाई गई है। जमानाबाद का 44 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह आर्मी जवान है और 17 अगस्त को जम्मू कश्मीर से लौटा है। बगली धर्मशाला की 29 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। यह पहले पॉजिटिव आए मामले के संपर्क से है।</p>

<p>भरमाड़ जवाली की 29 वर्षीय महिला और 60 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित निकला है। यह पहले पॉजिटिव मामले के संपर्क वाले हैं। थेहर हारचक्क्यिां जवाली का 28 वर्षीय आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह 18 अगस्त को जम्मू कश्मीर से लौटा है। गुजरेर मनेई शाहपुर का 34 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। यह 15 अगस्त को पंजाब से आया है। थाना जसूर का 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह पहले पॉजिटिव के संपर्क वाला है।&nbsp;</p>

<p>नूरपुर वार्ड नंबर आठ का 30 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। यह पहले पॉजिटिव आए मामले के प्राइमरी संपर्क से है। 66 वर्षीय व्यक्ति, 13 साल का बच्चा व 35 वर्षीय महिला भी संक्रमित निकली हैं। यह संदू बड़ग्रां से हैं और पहले पॉजिटिव के संपर्क वाले हैं। भवारना का 54 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। इसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।</p>

<p>इसके साथ ही जिला में कुल संक्रमितों की संख्या 700 हो गई है। इसमें से 129 मामले एक्टिव हैं। जिला में अभी तक 566 लोगो कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि जिला में कोरोना से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

4 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

4 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

5 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

5 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

5 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

9 hours ago