Follow Us:

गुलमर्ग में आयोजित होगा एंडवास आइस हॉकी कैंप, काजा से 15 प्रतिभागियों का हुआ चयन

पी. चंद |

लाहौल-स्पीति के काजा में बने आइस हॉकी रिंक में प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभागियों में से 15 खिलाड़ियों का चयन गुलमर्ग में आयोजित होने वाले एडवांस आइस हॉकी कैंप के लिए हुआ है। इसमें से 8 लड़कियां और 7 लड़के शामिल हैं। मंगलवार को सभी चयनित खिलाड़ी एडवांस आइस हॉकी कैंप के लिए गुलमर्ग के लिए रवाना हुए। 

15 सदस्यीय प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एडीएम ज्ञान सागर ने कहा कि लाहौल स्पीति के लिए ऐतिहासिक दिन है कि आठ लड़कियां और सात लड़कों का चयन गुलमर्ग में होने वाले राष्ट्रीय आइस हॉकी कैंप के लिए हुआ है। यह यहां के बच्चों, आर्थिकी, टूरिज्म के लिए काफी अच्छा है। इससे बच्चों में आइस हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ेगा। हमें उम्मीद है कि कुछ हमारे बच्चें राष्ट्रीय टीम के लिए भी चयनित हो। 

इस मौके पर कैंप नेशनल कोच अमित बेरवाल ने कहा कि काजा में शुरू हुए कैंप में 30 बच्चों को हमने बेसिक आइस हॉकी के लिए चयन किया था। इनमें से 15 बच्चों को गुलमर्ग में होने के वाले राष्ट्रीय आइस हॉकी कैंप में ले जाया जा रहा है। गुलमर्ग में एक जनवरी से 14 जनवरी तक एंडवास बेसिक कैंप होगा। हमारा लक्ष्य है कि स्पीति का वातावरण विंटर स्पोटर्स के लिए काफी अनुकुल है। यहां से बच्चें तैयार होकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लें। मैं काजा प्रशासन का काफी आभारी हूं जिन्होंने बच्चों को बेसिक सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 15 प्रतिभागियों के साथ तीन शिक्षक  सोनम छोडन, लोबजंग छोजंम और छविंग दोरजे भी जा रहे है। इस मौके पर एसडीएम जीवन सिंह नेगी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

इन 15 खिलाड़ियों का हुआ चयन

15 सदस्यीय प्रतिभागियों के दल में आठ लड़कियां और सात लड़के शामिल हैं। इसमें कर्मा येषी खांडो उम्र 12 वर्ष, छेरिंग डोलमा 13 वर्ष, नवांग लामो 15 वर्ष, सोनम आंगमो 12 वर्ष, रिगजिन डोलमा उम्र 13, तेजिंन डोलमा,नवांग छुटिक, और सोनम देचेन गर्ल श्रेणी में है जबकि सोन बांगचुक 12 वर्ष, कुंगा बांग्पो 12 वर्ष, तेजिंन योतेन , टाकपा यशे 15 वर्ष, तेजिंन जांग्वो 12 वर्ष,धोडुप ज्ञयालसन 13 वर्ष, और सोनम दोरजे 12 वर्ष ब्यॉज श्रेणी वर्ग में है।