Follow Us:

हिमाचल में इस नगर परिषद ने पूरे किए 150 साल, जारी किया कैलेंडर

समाचार फर्स्ट |

ऐतिहासिक शहर नाहन की नगर परिषद ने अपने 150 वर्ष सफलता पूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस खुशी में नगर परिषद नाहन द्वारा नाहन वासियों के लिए पहली बार कैलेंडर प्रकाशित किया है। इसमें नाहन नप द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान भी की गई है।

इसके अलावा इस कैलेंडर में हिंदु रीति रिवाजों के तहत सभी जानकारी प्रदान की गई है। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश के अनुसार दी जाने वाले स्थानीय अवकाश की जानकारी भी ये कैलेंडर देगा।

जानकारी देते हुए नगर परिषद के सफाई निरीक्षक अजय गर्ग ने बताया कि यह नगर परिषद के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ये कैलेंडर प्रकाशित किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ कि नगर परिषद द्वारा लोगों के लिए उचित जानकारी देने वाला ये कंलेडर प्रकाशित किया गया है। इस केलेंडर में सबसे खास बात है कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं स्लोगन है, जोकि जन-जन कों जागरूक करेगा।