Categories: हिमाचल

150वीं गांधी जयंती पर 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला ऊना में होंगे कार्यक्रमः DC

<p>राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन ऊना 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। इस बारे में &nbsp;जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा कि 28 सितंबर को उच्चतर शिक्षा विभाग दार्शनिक व शैक्षणिक विचार पर लेक्चर का आयोजन करेगा तथा इसी दिन आईटीआई बंगाणा व बीएड कॉलेज समूर कलां में स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन तथा कोविड-19 में आयुर्वेद विभाग की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।&nbsp;</p>

<p>डीसी ने कहा कि 29 सितंबर को पौधारोपण, जल संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण तथा स्वच्छता अभियान छेड़ा जाएगा। इसके अलावा हरोली ब्लॉक में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 30 सितंबर को 9वीं से 12वीं के छात्रों के बीच व्हाट्स अप के माध्यम से स्वच्छ भारत पर निबंध लेखन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही बंगाणा ब्लॉक में निबंध प्रतियोगिता होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां में कोविड महामारी के दौरान योग व ध्यान की महता पर लेक्चर होगा। इसके अलावा 9वीं से 12वीं के छात्र ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगे।&nbsp;</p>

<p>संदीप कुमार ने कहा कि 1 अक्टूबर को व्हाट्स एप के माध्यम से क्विज, पोस्टर तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं अंब ब्लॉक में ई-पोस्टर तथा नारा लेखन प्रतियोगिता होगी। साथ ही कवि सम्मेलन और साहित्यिक संगोष्ठी तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में आयुर्वेद की भूमिका पर जानकारी दी जाएगी।&nbsp;<br />
जिलाधीश संदीप कुमार ने कहा कि 2 अक्टूबर को प्रातःकाल प्रभात फेरी व पुष्पांजलि सभा तथा शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सभी ब्लॉक में स्वच्छता अभियान, शपथ ग्रहण, योग व भांग उखाड़ो जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

12 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

12 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

12 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

12 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

12 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

12 hours ago