Follow Us:

हमीरपुर में 2 और ऊना में 4 और व्यक्ति निकले कोरोना पॉजिटिव

दिक्षा, ऊना |

हमीरपुर में दो और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 32 साल की महिला जो गुड़गांव से लौटी है और होम क्वारंटीन बोन में थी। इसके अलावा 31 साल का पुरूष जोकि दिल्ली से लौटा था और अपने घर जामलोती बूनी में होम क्वारंटीन में था।

ऊना में कोरोनावायरस के 4 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें सबसे बड़ा मामला एसपी ऑफिस के एक कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने का है। यह कर्मचारी ऊना शहर के ही वार्ड नंबर 8 का निवासी है। जिसके चलते ऊना शहर में कंटेनमेंट जोन बनने एवं एसपी ऑफिस के सील होने की भी प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं।

इसके अलावा तीन अन्य मामले उपमंडल अंब के सामने आए हैं जिनमें से दिल्ली से लौटी दो सगी बहने और दिल्ली से ही लौटा आए एक युवक शामिल है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीरवार को 52 सैंपल जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट देर रात पहुंची है जिसमें ऊना के एसपी ऑफिस का एक कर्मचारी और तीन अन्य लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।