Follow Us:

मंडी पुलिस के 2 अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

बीरबल शर्मा |

मंडी पुलिस के दो अधिकारियों जिनमें सुंदरनगर के पुलिस उपाधीक्षक गुरबचन सिंह हिमाचल पुलिस सेवा, और उपनिरीक्षक मनोज वालिया प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई मंडी को पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने सम्मानित किया।

इन अधिकारियों को अपनी सेवाकाल में पंजीकृत विभिन्न अभियोगों की वैज्ञानिक जांच में विशिष्टता के लिए, वरिष्ठों, सहयोगियों एवं अधीनस्थों और आम जनता के साथ उदार व्यवहार व तालमेल व मेधावी सेवा के लिए वर्ष 2019 के लिए राष्ट्पति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।