Follow Us:

शिमलाः ढली में पुलिस कर्मियों के सहयोग से उखाड़े भांग के 2 से 3 हजार पौधे

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला में स्थानीय लोगों, नशा निवारण समिति ढली पुलिस कर्मियों के सहयोग से भांग के पौधे उखाड़े गए। नशा मुक्त हिमाचल प्रदेश अभियान के अन्तर्गत ढली के पास दुर्गा माता मंदिर के साथ  'भांग उखाड़ो अभियान' चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस अभियान में करीब  2 बिघा जमीन में कुदरती तौर पर उगे भांग के 2000/3000 पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया गया है। आम जनता से आग्रह है कि अगर इलाका हदुद ढली में कही पर भी कुदरती तौर पर भांग के पौधे नजंर आते हैं तो उसे स्वंय नष्ट करें या प्रभारी थाना के मोबाइल नंबर 8894728016 पर इसकी तुरन्त सूचना दें। नशा मुक्त हिमाच अभियान को सफल बनाने में ढली पुलिस की सहायता करे।