Follow Us:

आज वृद्धि योग और सप्तमी तिथि का विशेष संयोग बनेगा, जानें किन राशियों पर बरसेगी कृपा

22 मई 2026 को वृद्धि योग और सप्तमी तिथि का विशेष संयोग बनेगा

वृषभ और तुला राशि वालों को धन व संपत्ति के मामलों में लाभ के संकेत

राहुकाल सुबह 10:35 से 12:18 तक रहेगा, शुभ कार्यों से बचने की सलाह


22 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सुबह 06:24 तक षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ होगी और यह अगले दिन तड़के 05:04 तक प्रभाव में रहेगी।

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य Dr. Aneesh Vyas के अनुसार शुक्रवार सुबह 08:19 तक वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसे शुभ और उन्नति देने वाला योग माना जाता है। चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गोचर करेंगे, जिससे कई राशियों को मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।

शुभ कार्यों और नई शुरुआत के लिए दोपहर 11:51 से 12:45 बजे तक अभिजित मुहूर्त का श्रेष्ठ समय रहेगा। हालांकि सुबह 10:35 से दोपहर 12:18 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान मांगलिक कार्यों से बचने की सलाह दी गई है।

Astrology के अनुसार शुक्रवार को वृषभ राशि वालों को व्यापार में बड़ी राहत मिल सकती है, जबकि तुला राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से जुड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। कर्क राशि वालों के लिए प्रेम और करियर के मामलों में सकारात्मक योग बन रहे हैं।

मेष राशि के लोगों को रचनात्मकता के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। वहीं सिंह राशि वालों के लिए मीडिया, लेखन और पत्रकारिता से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। मकर राशि के जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, जबकि कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है।

धनु और वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर संभलकर काम करने की जरूरत होगी। वहीं मीन राशि के जातकों को नए विचारों और योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए पारिवारिक सुख, आर्थिक लाभ और नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। हालांकि ग्रहों की स्थिति को देखते हुए संयम और सतर्कता बनाए रखना भी जरूरी रहेगा।.


मेष राशि (Aries)

कल आपकी रचनात्मकता लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। कामकाज सामान्य गति से चलेगा तो ज्यादा लाभ मिलेगा। हीरा, कोयला और चूना व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी आने से दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। दूसरों के लिए जरूरत से ज्यादा करने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9


वृष राशि (Taurus)

कल भाग्य आपका पूरा साथ देगा। व्यापार में लंबे समय से चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकती है। परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2


मिथुन राशि (Gemini)

मानसिक रूप से खुद को मजबूत और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। साझेदारी में काम करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। अनुभवी लोगों की सलाह से निवेश करना लाभकारी रहेगा। घरेलू मामलों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5


कर्क राशि (Cancer)

प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। करियर में विदेशी कंपनियों या बाहरी अवसरों से लाभ मिलने के योग हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका भी बनी हुई है।
शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ अंक: 7


सिंह राशि (Leo)

आपकी मेहनत परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। मीडिया, लेखन और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है।
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1


कन्या राशि (Virgo)

व्यस्तता के बीच थोड़ा आराम का समय मिलेगा। ऑफिस का माहौल चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मां की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। आर्थिक मामलों और बातचीत में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 6


तुला राशि (Libra)

कल का दिन सफलता देने वाला रहेगा। उच्च अधिकारियों और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। बिना सोचे-समझे कोई बड़ा वादा न करें।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 8


वृश्चिक राशि (Scorpio)

आर्थिक मामलों में समझदारी जरूरी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह से किया गया काम लाभ देगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3


धनु राशि (Sagittarius)

बुद्धिमानी से धन कमाने में सफलता मिलेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। दोस्त और रिश्तेदार हर कदम पर सहयोग करेंगे। विवादित विषयों से दूरी बनाकर रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4


मकर राशि (Capricorn)

सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित होगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 10


कुंभ राशि (Aquarius)

दिन पूरी तरह अनुकूल रहेगा। आपके जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार और निवेश में लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
उपाय: छोटी कन्या को वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11


मीन राशि (Pisces)

नए विचार और योजनाएं आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा दिला सकती हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी कार्यशैली से असहमत रह सकते हैं। कानूनी मामलों और निवेश में सावधानी रखें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12