जिला ऊना में कोरोना पॉजिटीव के 24 मामले सामने आए है। कोविड जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर भेजे गए 172 सैंपल्स में से 19 पॉजिटिव और 153 सैंपल नेगेटिव पाए गए है। हरोली उपमंडल के सिंगा में 6 लोग संक्रमित पाए गए है। जिसमें 42 वर्षीय महिला उसका 26 वर्षीय बेटा और 24 वर्षीय बहू, 67 वर्षीय व्यक्ति उसकी 60 वर्षीय पत्नी और एक 24 वर्षीय युवती और पंडोगा की 62 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है

अंब उपमंडल के धुसाडा में कोरोना संक्रमण के 4 मामले आये है। जिसमें 39 वर्षीय महिला और उसकी 11 वर्षीय बेटी, 62 वर्षीय महिला, एक 5 साल का बच्चा और चक्क सराय का 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। गगरेट उपमंडल के डंगोह में 26 वर्षीय युवती, डंगोह खास की 62 वर्षीय महिला और नंगल जरियाला का 37 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में आये है। बंगाणा उपमंडल के त्यार खुरवाई का 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

वहीं, ऊना शहर के वार्ड 6 की 29 वर्षीय युवती, वार्ड 8 की 49 वर्षीय महिला और प्रेम नगर का 66 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीं रेपिड एंटीजेन में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उपमंडल हरोली के बीएमओ कार्यालय हरोली में तैनात 58 सुपरवाइजर व 45 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मी और दुलैहड़ से 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। गगरेट उपमंडल के संघनई की 95 वर्षीय वृद्ध महिला पॉजिटिव पाई गई है। ऊना उपमंडल के रामपुर का 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1294 हो गई है जिसमें से 13 की मौत हो चुकी है।

समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…