हिमाचल

‘शिमला शहर के 5 वार्डों में 15 दिसंबर से मिलेगा 24 घंटे पानी’

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने गुरुवार को शिमला जल प्रबंधन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में शिमला शहर के 5 वार्डों में 24 घंटे पानी की सप्लाई कि योजना को लेकर भी चर्चा हुई। सुरेश भारद्वाज ने बताया कि 15 दिसंबर तक 24 घंटे पानी मिलना शुरू हो जायेगा। गिरि नदी में गाद की समस्या के समाधान के लिए य्यूबसेटलर 15 दिसंबर तक काम करना शुरू करेंगे।

मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि जिला में अमृत और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत होने वाले ज्यादातर काम 31 मार्च 2022 तक पूरे हो जाएंगे। इनमें पार्किंग और ओवर ब्रिज भी शामिल हैं। शिमला शहर कि सड़कों को चौड़ा करने और छोटे पार्किंग स्थल विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। अमृत मिशन के अंतर्गत लगभग 150 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग का काम 31 मार्च 2022 तक पूरा हो जायेगा।

शहरी विकास मंत्री ने संजौली चौक ओवर ब्रिज को 31 मार्च 2022 और संजौली महाविद्यालय के नीच बन रहे ओवर ब्रिज को अगले माह तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संजौली फुट ओवर ब्रिज में रैंप बनाने और एक्सेलरेटर की सम्भावना तलाशने के भी निर्देश दिए।

मंत्री ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क (लेडीज पार्क) को बड़े शहरों के एम्यूजमेंट पार्क की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस पार्क के लिए लगभग 50 लाख रूपये की राशि स्वीकृत हुई है। पार्क में सेल्फी प्वाइंट, बच्चों के खेलने के लिए जरूरी सामान लगाकर विकसित किया जाए। बैठक में स्मार्ट सिटी के तहत बन रही 450 गाड़ियों की 30 छोटी पार्किंग पर भी चर्चा हुई। विभिन्न वार्डों में बन रही ये पार्किंग 31 मार्च, 2022 तक बन कर तैयार हो जाएंगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब एक हजार करोड़ के कार्य शिमला में किए जाएंगे जिनमें से अधिकतर पर कार्य जारी है।

 

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago