Categories: हिमाचल

आग में धू-धू कर जला 25 कमरों का दोमंजिला मकान

मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के ढाबण गांव में एक 25 कमरों का दोमंजिला मकान आग में धू-धू कर जल गया। इस मकान में करीब एक दर्जन परिवार अपना गुजर बसर कर रहे थे। मकान में रहने वाले भी सदस्य एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को उक्त आगजनी की घटना घटित हुई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी कि इस पर काबू पाने के लिए मंडी और सुंदरनर फायर स्टेशनों से गाड़ियों को बुलाना पड़ा। दोनों स्टेशनों के कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए करीब अढ़ाई घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रभावितों के अनुसार यह उनका पुश्तैनी मकान था, जो पूरी तरह से लकड़ी से बना हुआ था। प्रभावितों ने बताया कि जब वे शादी समारोह में गए थे तो एक बुजुर्ग महिला को घर पर छोड़ गए थे, जो सुरक्षित है। माना जा रहा है कि शार्ट-सर्किट के कारण यह आगजनी की घटना पेश आई। जिला प्रशासन ने अभी तक प्रभावितों को 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत दे दी है। वहीं नाचन के विधायक विनोद कुमार ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

8 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

13 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

13 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

14 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

14 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

14 hours ago