Categories: हिमाचल

हिमाचल में मिली पक्षियों की 257 नई प्रजातियां, बर्ड ऐसेट में भारी इजाफ़ा

हिमाचल प्रदेश में पक्षियों की 257 नई  प्रजातियों की पहचान कर ली गई है जोकि देश में पहचानी गए नए पक्षी संपदा की 52 फीसदी है और यह पक्षी सूचि  में एक रिकॉर्ड इजाफ़ा है। प्रदेश की  चेक लिस्ट में अब कुल 657 पक्षी प्रजातियां  हैं जबकि पुरानी लिस्ट में केवल 400 थे। इस बात का खुलासा हिमाचल प्रदेश के वन विभाग के  प्रधान मुख्य अरण्यापाल वन्यप्राणी डॉ आर सी  कंग ने किया है।

प्रदेश वन विभाग की  कड़ी मेहनत रंग लाई है और पक्षियों की 257 नई  प्रजातियों को पहचान कर चेकलिस्ट में शामिल कर दिया गया  है जोकि देश की कुल नई पक्षी सम्पदा का 52  फीसदी है। इस हिमालय  क्षेत्र की यह कूदरती विरासत प्रदेश में आने वाले पर्यटक, पक्षी प्रेमियों और प्रकृतिप्रेमियों के लिए एक अनूठी देन  है जिस का उपयोग प्रदेश के पर्यटन विस्तार एंड ग्रामीण इलाके में युवा रोजगार के लिए किया जा सकता है, यह बात प्रदेश के प्रधान मुख्य आरण्यापाल वन्यप्राणी डॉ आर सी कंग ने कही है।

इस बार सराहन फिसेंटरी में वेस्टर्न ट्रैगोपैन  के आठ बच्चे पैदा  हुए। इन में से तीन मशीन-हटचिंग से और पांच बच्चे मादा जूजूराना ने पैदा किये। यह एक रिकॉर्ड है और सभी आठ चूजे स्वस्थ हैं। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और यह आने वाले वक्त में  प्रदेश की वन्य जीव सम्पदा के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

पर्यटन के क्षेत्र में यह एक नए आयाम 'पक्षी पर्यटन ' ज्यादा विकसित कर सकता है। हिमाचल प्रदेश में पक्षी की प्रजातियों में विविधता और तादाद की बढ़ोतरी का होना, पर्यावरण की समृद्धि का सूचक है और पंखो वाले इन सुन्दर जीवों का कम होना, मानव जाति के लिए भी खतरे की घंटी है।

Samachar First

Recent Posts

कुल्‍लू में आज बिजली कट

Kullu: कुल्‍लू में 11 केवी ढालपुर-1 फीडर की मरम्‍मत के चलते आज बिजली बंद…

2 hours ago

Haryana Election : आज से स्‍टार वार, मोदी कुरुक्षेत्र में भरेंगे हुंकार, जींद में जल्‍द गरजेंगे खड़गे-राहुल

समाचार फर्स्‍ट, एजेंसी Haryana Election Star Campaigner: हरियाणा में चुनाव अभियान गति पकड़ेगा। चुनावी बिसात…

2 hours ago

दुष्कर्म के दोषी नेपाली युवक को 12 साल का कठोर कारावास

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Solan: सोलन की जिला एवं सत्र न्यायालय ने मानसिक रूप से…

2 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद: अब वक्फ बोर्ड भी अवैध निर्माण गिराने के लिए तैयार

समाचार फर्स्‍ट, नेटवर्क Shimla: मस्जिद कमेटी के बाद अब संजौली मस्जिद में विवादित अवैध…

3 hours ago

Exclusive: बीबीएन में देश के बड़े डाबर इंडिया के शैंपू यूनिट का बिजली कनेक्शन काटा

बारिश के दौरान केमिकल युक्त पानी छोड़ने पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की कार्रवाई Solan:…

3 hours ago

द हंस फाउंडेशन एमएमयू टीम द्वारा पोषण के प्रति जागरूकता

द हंस फाउंडेशन एमएमयू टीम-2 ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को पोषण…

5 hours ago