इंडिया

Haryana Election : आज से स्‍टार वार, मोदी कुरुक्षेत्र में भरेंगे हुंकार, जींद में जल्‍द गरजेंगे खड़गे-राहुल

समाचार फर्स्‍ट, एजेंसी

Haryana Election Star Campaigner: हरियाणा में चुनाव अभियान गति पकड़ेगा। चुनावी बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है। सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार सियासी मैदान में आ चुके हैं। चुनावी वादों के साथ एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू है। तीनों राष्ट्रीय पार्टियों – भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के अलावा बहुजन समाज पार्टी और आजाद भारत पार्टी के नेताओं के भी कार्यक्रम होंगे।

सभी दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। चुनाव आयोग को भी केंद्रीय नेताओं के बारे में सूचित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कुरुक्षेत्र से हरियाणा के चुनावी संग्राम में अपनी पहली रैली करेंगे। जीटी रोड बेल्ट की दो दर्जन से अधिक सीटों को साधने के लिए पार्टी ने पूरी प्लानिंग के साथ मोदी की पहली ही रैली कुरुक्षेत्र में करवाने का निर्णय लिया है।

कुरुक्षेत्र की रैली के जरिये मोदी इस बेल्ट के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। यह वही बेल्ट है, जिसने भाजपा को दो बार सत्ता तक पहुंचाने में विशेष भूमिका निभाई है। इस बार मोदी और केंदीय गृह मंत्री अमित शाह की हरियाणा में छह से सात रैलियां हो सकती हैं। भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति ने जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से केंद्रीय नेताओं के हरियाणा के कार्यक्रम तय किए हैं। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस भी इसी प्लानिंग के साथ अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय बिजली व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिक्षा मंत्री व चुनाव इंचार्ज धर्मेंद्र प्रधान, सह-प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा मामलों के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के हरियाणा में दौरे होंगे।

भाजपा के स्टार प्रचारकों में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पुष्कर सिंह धामी, हेमंता बिस्वा शर्मा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व कृष्णपाल गुर्जर, वसुंधरा राजे सिंधिया, स्मृति ईरानी, जयराम ठाकुर, रवनीत सिंह बिट्टू, अनुराग ठाकुर, दीया कुमारी, फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह, कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल, पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर, मनोज तिवारी, डॉ. संजीव बाल्याण, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, रामचंद्र जांगड़ा व ओलंपियन बबीता फोगाट भी शामिल हैं।

जींद में होगी खड़गे-राहुल की रैली

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केंद्रीय के अलावा राज्य के भी वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जींद में रैली हो सकती है। खड़गे के अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा का नाम भी शामिल है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सचिन पायलट, अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हिसार सांसद जयप्रकाश ‘जेपी’, पवन खेड़ा, सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, राजीव शुक्ला, इमरान प्रजापति, फिल्म अभिनेता राज बब्बर, कैन्हया कुमार, गोविंद सिंह दोता, देवेंद्र यादव, सुप्रिया श्रीनाथे, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा, राजेश लिलोटिया, उदित राम, कर्नल रोहित चौधरी, बजरंग पूनिया, विनेश फाेगाट, श्रीनिवास बीवी, फूल सिंह व पूर्व मंत्री सुभाष बतरा भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

तीनों पार्टियों के खिलाड़ी उतरेंगे मैदान

भाजपा और कांग्रेस के खिलाड़ी भी इस बार चुनावी दंगल में एक-दूसरे के खिलाफ दिखेंगे। कांग्रेस ने दोनों ही अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ियों – बजरंग पूनिया व विनेश फोगाट को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है। विनेश फोगाट को कांग्रेस ने जुलाना से अपना उम्मीदवार भी बनाया हुआ है। वहीं भाजपा टिकट पर 2019 में चरखी दादरी से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी ओलंपियन बबीता फोगाट भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। बबीता फोगाट और विनेश फोगाट चचेरी बहनें हैं। वहीं आम आदमी पार्टी टिकट पर जुलाना से चुनाव लड़ रही डब्ल्यूडब्ल्यूई की कुश्ती प्लेयर कविता दलाल ‘हार्ड केडी’ आप उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

अब केजरीवाल बनाएंगे माहौल

आम आदमी पार्टी के संयोजक व नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत होने के बाद हरियाणा का चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन सिरे नहीं चढ़ने के बाद आप ने अपने बूते ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया हुआ है। केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद उनका हरियाणा में चुनावी रैलियां व रोड-शो करना तय है।

आप के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केजरीवाल का नाम सबसे टॉप पर है। केजरीवाल का हरियाणा में प्रचार करना प्रमुख विपक्षी दल – कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है। केजरीवाल के अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, डॉ. संदीप पाठक, राघव चड्ढा सहित पंजाब और दिल्ली सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी हरियाणा में मोर्चा संभालेंगे।

गठबंधन के लिए आएंगी मायावती व चंद्रशेखर आजाद

चौटाला परिवार की दोनों पार्टियां इस बार गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। इनेलो ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया हुआ है। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी का चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के साथ समझौता है। अभय चौटाला ने प्रदेश में यूपी की पूर्व सीएम कुमारी मायावती की रैलियों का कार्यक्रम बनाया हुआ है। 25 सितंबर को चौ. देवीलाल जयंती के मौके पर जींद में गठबंधन की रैली होगी। वहीं दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद मिलकर हरियाणा में रैलियां और रोड-शो करेंगे।

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

बुधवार, 18 सितंबर 2024 का राशिफल: क्या कहती हैं आपके सितारे?

आज का राशिफल 18 सितम्बर 2024 , बुधवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

1 hour ago

अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ कोर्ट में पेश होने का आदेश

  Chandigarh: बॉलीवुड अभिनेत्री व हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़…

1 hour ago

पीएम-दक्ष पोर्टल का लाभ उठाएं दिव्यांगजन : अमरजीत सिंह

सभी विभागों के अधिकारियों को भी दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिव्यांगजनों के व्यावसायिक प्रशिक्षण…

11 hours ago

सिरमौर की गीनीघाट उद्योग क्षेत्र में होगा विकसित

  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने किया राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेले का समापन…

11 hours ago

हमीरपुर-अवाहदेवी-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में आएगी तेजी

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद हरकत में आए नेशनल हाईवे के अधिकारी Hamirpur:हमीरपुर-अवाहदेवी-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग…

11 hours ago

किशोरावस्था के तनाव के सही प्रबंधन से ही मिलती है सफलता

  Hamirpur: बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के…

11 hours ago