इंडिया

अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ कोर्ट में पेश होने का आदेश

 

Chandigarh: बॉलीवुड अभिनेत्री व हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश होने का नोटिस जारी हुआ है। कंगना के खिलाफ अदालत में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने याचिका दायर की थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि कंगना रनौत को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश होने के आदेश जारी हुए हैं। यह आदेश कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ दायर की याचिका पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। जारी हुए नोटिस में कंगना को 5 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।
अभिनेत्री के खिलाफ जिला अदालत में याचिका दर्ज कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। याचिका में एसएसपी चंडीगढ़ को कंगना के खिलाफ एफआईआर निर्देश दिए जाने की मांग की गई है।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने कंगना के खिलाफ याचिका दर्ज की है। बता दें कि कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, हालांकि फिल्म पर अभी रोक लग गई है। फिल्म जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है। इसका ट्रेलर भी जारी हो चुका है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

flipkart ने जूते के बदले भेज दिया साबुन, अब देनें होंगे 40 हजार

Kangra: एक उपभोक्ता को जूते के बदले साबुन भेजना ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट को महंगा…

5 mins ago

होटल कर्मी महिला पर जानलेवा हमला,टांडा रेफर,आरोपी हिरासत में

Kangra: मैकलोडगंज में एक युवक ने होटल कर्मचारी महिला को तेजधार हथियार से वार कर…

37 mins ago

‘इमरजेंसी’ फिल्म पर हाई कोर्ट का कड़ा रुख, CBFC को 25 सितंबर तक फैसला देने का आदेश

  Mumbai:मुंबई हाइकोर्ट ने कंगना रणौत की Emergency पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फटकार…

52 mins ago

भाजपा का हरियाणा संकल्प पत्र: महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा

BJP Haryana Manifesto: भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर…

2 hours ago

राहुल पर खड़गे-नड्डा का पत्र वार: बीजेपी अध्यक्ष का बयान, मोदी को मिली 110 से अधिक गालियां

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेता…

3 hours ago

दिल्ली की बागडोर संभालेंगी आतिशी, 21 सितंबर को मंत्रिमंडल संग लेंगी शपथ

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ आतिशी 21 सितंबर को लेंगी। उनके मंत्रिमंडल…

3 hours ago