हिमाचल

सिरमौर की गीनीघाट उद्योग क्षेत्र में होगा विकसित

 

  • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने किया राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेले का समापन

Nahan: उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री  हर्षवर्धन चैहान ने आज राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेले का विधिवत समापन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रसिद्ध है अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए और इसी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है, राज्य में मनाए जाने वाले त्यौहार एवं मेले। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के अधिकांश मेले व त्योहार पौराणिक परम्पराओं पर आधारित है। इसी समृद्ध संस्कृति एवम आस्था का प्रतीक है, सराहां का राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला।
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है और हिमाचल में विकास को गति देना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार का लक्ष्य हैं कि राज्य के स्कूलों व अस्पतालों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के साथ-साथ 06 हजार अध्यापक के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा की वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में 22 हजार रिक्त पद स्वीकृत किए है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए भी प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि सिरमौर की गीनीघाट क्षेत्र को उद्योग क्षेत्र में विकसित किया जायेगा ताकि इस क्षेत्र की आर्थिकी को और सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने सराहां स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अतिरिक्त कमरों के निर्माण करने तथा सीडीपीओ कार्यालय के निर्माण के लिए 60 लाख रुपए देने की घोषणा की। मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई दी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया। इससे पूर्व अतिरिक्त दंडाधिकारी नाहन एल आर वर्मा ने मुख्य अतिथि को टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर और सचिव प्रदेश कांग्रेस समिति दयाल प्यारी ने भी अपने विचार सांझा किए।
इस अवसर पर कार्यकारी उपमंडलाधिकारी प्रवीण कुमार व गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त अन्य विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

flipkart ने जूते के बदले भेज दिया साबुन, अब देनें होंगे 40 हजार

Kangra: एक उपभोक्ता को जूते के बदले साबुन भेजना ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट को महंगा…

13 mins ago

होटल कर्मी महिला पर जानलेवा हमला,टांडा रेफर,आरोपी हिरासत में

Kangra: मैकलोडगंज में एक युवक ने होटल कर्मचारी महिला को तेजधार हथियार से वार कर…

45 mins ago

‘इमरजेंसी’ फिल्म पर हाई कोर्ट का कड़ा रुख, CBFC को 25 सितंबर तक फैसला देने का आदेश

  Mumbai:मुंबई हाइकोर्ट ने कंगना रणौत की Emergency पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फटकार…

60 mins ago

भाजपा का हरियाणा संकल्प पत्र: महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा

BJP Haryana Manifesto: भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर…

2 hours ago

राहुल पर खड़गे-नड्डा का पत्र वार: बीजेपी अध्यक्ष का बयान, मोदी को मिली 110 से अधिक गालियां

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेता…

3 hours ago

दिल्ली की बागडोर संभालेंगी आतिशी, 21 सितंबर को मंत्रिमंडल संग लेंगी शपथ

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ आतिशी 21 सितंबर को लेंगी। उनके मंत्रिमंडल…

4 hours ago