Follow Us:

‘आज भारी बारिश के कारण 3 की मौत, लाहौल में फंसे 241 लोगों के लिए नहीं हुई व्यवस्था!’

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। आज भी प्रदेश में भारी बारिश के कारण जगह जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। चम्बा, कुल्लू और सिरमौर में भूस्खलन के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि प्रदेश की 443 सड़कें भी लैंड स्लाइड के कारण बंद हैं। लाहौल स्पीति में 27 और 28 जुलाई को हुई लैंड स्लाइड की घटना के बाद 3 लोग अभी भी लापता है जिनकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

आपदा प्रबंधन के सचिव ने बताया कि कुल्लू के मणिकर्ण से लापता 4 लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा लाहौल स्पीति के उदयपुर इलाके के 4 ब्रिज टूट जाने से जगह जगह पर 241 लोग जिसमें पर्यटक, मजदूर और अन्य लोग फंसे हुए हैं जिनको रेस्क्यू करने के लिए प्रदेश सरकार का हेलीकॉप्टर शिमला से रवाना हो गया है। हालांकि मौसम की खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को मंडी में उतारना पड़ा जो कल उदयपुर के लिए रवाना होगा। लदाख और जम्मू कश्मीर प्रशासन से भी हेलीकॉप्टर के लिए बात की गई है।