Follow Us:

कांगड़ा में 3 हमीरपुर में 2 और बिलासपुर में 1 पॉजिटिव मामले आये सामने

मृत्युंजय पुरी |

कोरोना वायरस का केहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांगड़ा में भी 3 पॉजिटिव मामले सामने आया है। एक 33 साल का व्यक्ति गांव कलियाड़ा नागनप्ट्ट जो गुरुग्राम से 26 मई को यात्रा कर लौटा है। और होम क्वारंटाइन है। दूसरा मामला 46 साल का व्यक्ति गांव सगोट ढलियारा जो 30 तारीख को नकोदर पंजाब से लौटा है औऱ ढलियारा में संस्थागत  क्वारंटाइन में था। तीसरा मामला 51 साल की महिला गांव जरनोली फतेहपुर से सामने आया है। इस महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्रि नहीं है। लेकिन ये पहले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुई है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापित ने पुष्टि की है।

(कमल कृष्ण) हमीरपुर इस समय टॉप कर रहा है। हमीरपुर में रविवार शाम को कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आये है। इन मामलों के साथ अब जिला में कोरोना के कुल मामले 123 और एक्टिव केस 63 हो गए हैं। वहीं, 59 लोग ठीक भी हो गए हैं। जिला में एक की मृत्यु हो चुकी हैं। इसकी पुष्टि डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने की। ये दोनों मामले भोरंज क्षेत्र के हैं। ये दिल्ली से लौटे थे औऱ जाहू में संस्थागत क्वारेंटाइन में थे। उन्हें में स्थानांतरित किया गया है। प्राथमिक संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।  

(सुरेन्द्र जंवाल) बिलासपुर में एक और मामला पॉजिटिव आया है। यह महिला शाहतलाई के कंवारटाइंन सैंटर मे रखी गई थी। महिला दिल्ली से 31 मई को हिमाचल में आई थी। यह 29 साल महिला झंडुता उपमड़ल के गांव मुकराना की रहने वाली है। जिसे कोविड अस्पताल चांदपुर मे ले जाया जा रहा है। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने मामले की पुष्टि की है।