<p>मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंदर नगर के डकबगडा में बजगर खड्ड के समीप बुधवार को कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हुए हैं। मामला ट्रीपल राइडिंग का बताया जा रहा है। घायलों को प्राथमिक उपचार सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर में दिलाया गया।</p>
<p>घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक अन्य घायल की हालत खतरे से बाहर है। जोगिंदर नगर सिविल अस्पताल से दो घायलों को डॉक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुये बताया की घटना के कारणों की छानबीन जारी है।</p>
भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…
शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…
कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…
लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…
हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…
हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…