हिमाचल

‘अक्तूबर के लिए होटलों और होम स्टे में 30 से 50 फीसदी तक छूट’

आपदा के बाद सैलानियों को हिमाचल की ओर आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने चयनित होटलों में कमरों की बुकिंग पर 20 फीसदी छूट की अवधि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।

प्रदेश के निजी होटलों और होम स्टे संचालकों ने भी अक्तूबर माह के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग पर 30 से 50 फीसदी छूट का एलान कर दिया है।

हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल की जगह कश्मीर का रुख कर रहे थे। सैलानियों को हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करने के लिए ऑफर जारी किए गए हैं।

अक्तूबर माह में दुर्गा पूजा के दौरान सैलानियों की संख्या बढ़नी की उम्मीद है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि आकर्षक ऑफर मिलने पर लोग हिमाचल का रुख करेंगे।

ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि हिमाचल में सैलानियों को आकर्षित करने को कमरों की बुकिंग पर होटल संचालक 30 फीसदी तक छूट दे रहे हैं।

कई होम स्टे संचालक कमरे की बुकिंग के साथ मुफ्त ब्रेकफास्ट और डिनर ऑफर कर रहे हैं। नारकंडा हाटू स्थित अज्ञात वास के संचालक प्रताप चौहान ने बताया कि सैलानियों को एडवांस बुकिंग पर 25 से 30 फीसदी तक छूट दी जा रही है।

आपदा के बाद हिमाचल में सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटन विकास निगम के चयनित होटलों में एडवांस बुकिंग पर 20 फीसदी छूट 30 सिंतबर से बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी गई है।
सैलानियों के लिए कई अन्य आकर्षक पैकेज भी जारी किए गए हैं

Kritika

Recent Posts

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

2 hours ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

3 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

3 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

5 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

5 hours ago