Follow Us:

प्रदेश में कोरोना से 29वीं मौत, 45 साल की महिला ने टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

पी.चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, आज फिर कोरोना से 45 साल की महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला पहले कांगड़ा के एक निजी अस्पताल उपचाराधीन थी। ज्यादा तबीयत बिगडऩे पर 24 तरीख को  महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज लाए थे। यहां कोरोना जांच करने पर वह संक्रमित पाई गई और आज उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल में महिला का ऑपरेशन करवाया गया था। लेकिन उसके बाद से तबीयत में कोई सुधार नहीं हो पाया। महिला के पेट में कोई समस्या थी। महिला पालमपुर के फ़रेढ़ गांव की रहने वाली थी। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने इस बात की पुष्टी की है।