Follow Us:

कसुम्पटी में 33 परिवारों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा बीजेपी का दामन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कसुम्पटी अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन कसुम्पटी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम  मशोबरा सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ वर्तमान सांसद वीरेंद्र कश्यप प्रदेश पार्टी प्रभारी तीरथ सिंह रावत मुख्य सचेतक  नरेंद्र बरागटा पूर्व मंत्रियों विधायक  रूपदास दास  कश्यप कसुम्पटी चुनाव क्षेत्र की महिला अध्यक्ष  रूपा शर्मा हाल ही में कसुम्पटी चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ी विजय ज्योति नगर निगम शिमला की महापौर उपमहापौर अन्य पार्षद और ढली ग्राम पंचायत के प्रधान अजीत सिंह कंवर सम्मेलन में उपस्थित रहे।

इस दौरान 33 परिवारों  ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थामा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकु्र ने सभी लोगों का बीजेपी में शामिल होने पर स्वागत किया। सीएम ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमें विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में कसुम्पटी से भाजपा प्रत्याशी  सुरेश कश्यप को ऐतिहासिक बढ़त मिलेगी।

सम्मेलन में ग्राम पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह झीना सहित लगभग 400 लोग उपस्थित थे इस सम्मेलन में महिलाओं की भागीदारी पुरषों से ज्यादा दिखी।