ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच प्रदेश में कोरोना के नए मामले थमते नजर नहीं आ रहे। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं जबकि 56 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों को दौरान प्रदेश में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई है। इसमें से एक मौत बिलासपुर और एक मौत कांगड़ा जिला में हुई है। इन 2 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3856 हो गया है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 228537 हो गया है। इसमें से 381 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 224283 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। बता दें कि शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 2421 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 2394 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 27 पॉजिटिव आए हैं।
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…