Follow Us:

एलआईसी नाहन शाखा में गणतंत्र दिवस पर 35 अभिकर्ता सम्मानित

Republic Day at LIC Nahan: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एलआईसी की नाहन शाखा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 35 क्वालीफायर अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित टंडन ने की। इस कार्यक्रम में कार्यालय स्टाफ सहित 4 दर्जन से अधिक अभिकर्ताओं ने भाग लिया।

अपने संबोधन में अमित टंडन ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वर्ष 1950 में भारत ने संविधान को अंगीकार किया था, जिसने हमें समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धर्म की स्वतंत्रता जैसे कई अधिकार दिए। उन्होंने कहा कि जहां संविधान ने नागरिकों को अधिकार दिए हैं, वहीं कुछ कर्तव्य भी दिए हैं, जिन्हें निभाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

टंडन ने एलआईसी अभिकर्ताओं को समाज की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभिकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर बीमा के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं, जिससे देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम के दौरान नाहन शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, मानसून धमाका और मानसून महोत्सव प्रतियोगिता के क्वालीफायर को भी सम्मानित किया गया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।