Follow Us:

कांगड़ा में निकले 4 कोरोना पॉजिटिव, 2 ने दी कोरोना को मात

पी. चंद, शिमला |

कोरोना के कदम प्रदेश में बढ़ते जा रहे है। कांगड़ा में भी कोरोना के 4 मामले पॉजिटिव आए है। दिल्ली से लौटा फतेहपुर का रहने वाला सात साल का मासूम कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ट्रेन से लाटा लोढवां का रहने वाला 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पंजाब में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से 36 वर्षीय बैंक कर्मचारी भी संक्रमित हो गया है। यह फतेहपुर का रहने वाला है। 18 जून को जम्मू से लौटा छन्नी इंदौरा का रहने वाला बीएसएफ जवान (54 वर्षीय)  भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना को दो लोगों ने मात दी है। पहला मामला नगरोटा बंगवा के 46 साल के व्यक्ति औऱ दूसरा 51 साल की महिला फतेहपुर अगले 7 दिनों के लिए घर के अलगाव की सलाह के साथ छुट्टी दी जा रही है।