Categories: हिमाचल

डल झील के विकास एवं सौंदर्यकरण पर खर्च होंगे 4 करोड़: किशन कपूर

<p>लोकसभा सांसद किशन कपूर ने कहा कि पर्यटन और पौराणिक महत्व की डल झील के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए 4 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने आज धर्मशाला के नड्डी में डल झील का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को इसके रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डल झील का अपना विशेष महत्त्व है और हर साल लाखों की संख्या में देश और विदेश से श्रद्धालु इसको निहारने के लिए आते हैं।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने डल झील में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार मंदिरों के सौंदर्यकरण और अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित कर हर क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा देने पर बल दे रही है।</p>

<p>कपूर ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए अनेक बड़ी परियोजनाएं आरम्भ की गई हैं। एशियन विकास बैंक की सहायता से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचनात्मक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्रकृति प्रेमी से लेकर धार्मिक आस्था रखने वाले प्रत्येक वर्ग के पर्यटकों को हर मौसम में यह प्रदेश आकर्षित करता है।</p>

<p>बता दें कि&nbsp;इन दिनों&nbsp;डल झील में पानी का स्तर बहुत कम हो चुका है। जिसके कारण मछलियां तड़प तड़प कर मर रही है। वहीं, लोगों का कहना है कि डल लेक ट्रस्ट ने अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया तो इस पर्यटकीय स्थल का अस्तित्व नहीं रहेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

11 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

43 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

1 hour ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago