Follow Us:

27 देशों के 37 प्रतिनिधियों ने किया हिमाचल का दौरा, विधानसभा अध्यक्ष ने दी ई- विधान की जानकारी

पी. चंद |

BPST लोकसभा के अंतर्गत इंडियन टेक्नोलॉजी एंड इकनॉमिक को-ऑपरेशन के ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत 27 देशों के 37 प्रतिनिधि आज हिमाचल विधानसभा पहुंचे। इनमें से सात देश के 8 संसद के सदस्य हैं। ये प्रतिनिधि विधानसभा के अलावा जुडिशल अकादमी , इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी और हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का दौरा भी करेंगे। इनमे संसद सदस्यों के अलावा जुडिशल ऑफिसर, जज और लीगल एडवाइजर शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी प्रतिनिधियों को ई-विधान की जानकारी दी और कहा कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा देश की पहली ई-विधान है जो कि पेपरलेस है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस मौके पर मौजूद रहे।