हिमाचल

हिमाचल में शनिवार को आए कोरोना के 409 मामले, 4 मरीजों की गई जान

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट आने लगी है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 409 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज 551 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना से 4 मरीजों की मौत हुई है। इसमें से एक मौत कांगड़ा, एक मंडी और दो मौत शिमला जिला में हुई हैं। इन चार मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4062 हो गया है।

आज आए नए मामलों में बिलासपुर से 36, चंबा 30, हमीरपुर 47, कांगड़ा 133, किन्नौर 3, कुल्लू 15, लाहौल-स्पीति 1, मंडी 54, शिमला 48, सिरमौर 6, सोलन 28 और ऊना से 8 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 280106 हो गया है। इसमें से 3986 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 272037 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।

बता दें कि शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 7158 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 6749 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं जबकि 396 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। अभी 13 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

1 min ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

25 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

35 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

48 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

59 mins ago