खेल

ईशान किशन बने IPL-2022 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा

ईशान किशन मौजूदा आईपीएल सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा है। वे पिछले सीजन में भी मुंबई का हिस्सा थे। लेकिन टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। यानी वे 7 गुना से अधिक महंगे बिके।

मुंबई ने आईपीएल के इतिहास में ऑक्शन में पहली बार किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ या उससे अधिक की बोली लगाई है। पिछले सीजन में उन्हें 6.2 करोड़ रुपए मिले थे। यानी उन्हें लगभग 9 करोड़ रुपए अधिक मिले।

23 साल के ईशान किशन का रिकॉर्ड टी20 में बेहतरीन रहा है। वे 104 पारियों में 28 की औसत से 2726 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 135 का है, जो टी20 के लिहाज से बेहतरीन है। इस कारण 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने उन पर इतनी बड़ी बोली लगाई है। वे टी20 वर्ल्ड कप में भी उतरे थे। पिछले दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वे रोहित के साथ ओपनिंग करते हुए भी दिखे थे।

इसके साथ ही ईशान किशन आईपीएल ऑक्शन में खरीदे जाने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। 2015 में युवराज सिंह 16 करोड़ रुपए में बिके थे। ईशान किशन पहले भी कहते रहे हैं कि मुंबई इंडियंस उनकी फेवरेट टीम है।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

4 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

14 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

14 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

14 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

14 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

14 hours ago