हिमाचल में कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 41 नए मामले सामने आए हैं जबकि 105 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई है। दोनों ही मौत शिमला जिला में हुई हैं। इन 2 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3845 हो गया है।
आज आए मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 228048 हो गया है। इसमें से 520 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 223666 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। बता दें कि मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 7112 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 7041 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 40 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। अभी 31 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…