Categories: हिमाचल

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर बिना छत बूट पॉलिश करते -करते गुजार दिए 45 साल

<p>शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान कई ऐतिहासिक पलों के गवाह रहा है। इस रिज मैदान ने देश प्रदेश में कई उतार चढ़ाव देखे है। इसी रिज मैदान के एक छोर पर हरियाणा के अभय सिंह भी बैठते है। अभय सिंह बूट पोलिश का काम करते है। जिनको छोटू के नाम से भी जाना जाता है। अभय सिंह का नाम छोटू कैसे पड़ा इसके पीछे भी उनका अतीत है। छोटू राम के साथ उनकी जगह भी बूढ़ी हो चली है क्योंकि जहाँ वह बैठते है उस तरफ़ लगातार रिज धंस रहा है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7841).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

<p>अभय सिंह बताते है कि मार्च 1975 में वह शिमला आए थे। उस वक़्त उनकी उम्र महज़ 15 से 16 साल की रही होगी। इसलिए उनको लोगों ने छोटू बुलाना शुरू किया और वह अभय से छोटू राम बन गए। तब से लेकर इसी छोर पर बैठकर वह जूतों में पोलिश करते रहे हैं। सन 1981 में छोटू राम को नगर निगम ने ये जगह तो बैठने के लिए दी लेकिन छत डालने की इजाज़त नही दी। छोटू राम ने भी कभी निगम के नियमों का उल्लंघन नही किया। यही वजह है कि अभय आज भी यही डटे हुए हैं।</p>

<p>अभय सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि कारोना काल से पहले एक दिन में शाम तक 100, 200 रुपया बच जाता था। तब अपना व परिवार का खर्च चल पड़ता था। क्योंकि उनका परिवार हरियाणा में रहता है। वहाँ भी खर्च देना पड़ता है। लेकिन कारोना काल में काम पर बड़ा असर पड़ा है इसलिए ख़र्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। उम्र के इस पड़ाव में इस काम के अलावा कहीं पर ठौर नही मिलेगी। इसलिए अच्छे दिनों की उम्मीद लगाए बैठे है।</p>

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

7 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

7 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

7 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

8 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

8 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

9 hours ago