हिमाचल

हिमाचल में पंजीकृत किए जाएंगे 5 लाख मजदूर, कामगार कल्याण बोर्ड ने मार्च तक रखा लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने मजदूरों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई है। प्रदेश के मजदूरों के पंजीकरण के लिए बोर्ड विशेष अभियान चला रहा है जिसके अंतर्गत मार्च तक पांच लाख मजदूरों को पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बात शिमला में कामगार बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि जयराम सरकार ने प्रदेश के असंगठित मजदूरों के लिए योजनाओं की संख्या को बढ़ाकर 6 से 13 किया है। वहीं, प्रदेश में 13 स्थानों पर बोर्ड के कार्यालय खोले गए हैं। अभी साढ़े 3 लाख पंजीकृत मजदूर है मार्च तक 5 लाख मजदूरों को पंजीकृत करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों का ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है। मजदूरों के बच्चों की शादी के लिए, शिक्षा, चिकित्सा, बेटी के जन्म पर उपहार योजना जैसे अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार सभी वर्गों को लाभ पहुंचा रही है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में मिशन रिपीट होगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago