Categories: हिमाचल

प्रदेश के 5 हजार कलाकार करेंगे लोकसभा चुनावों का बहिष्कार

<p>हिम आंचल कलाकार संगठन हिमाचल प्रदेश इस बार लोकसभा चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेगा। सरकार और प्रशासन से नाराज प्रदेश के करीब 5 हजार कलाकार सरकार से बुरी तरह नाराज हैं। संगठन के अध्यक्ष गोपी जैक्स ने शिमला में प्रेस वार्ता कर कहा कि सरकार कलाकारों के साथ ज्यादती कर रही है। यहां के मेले, त्योहारों में हिमाचली कलाकारों को नाममात्र की पेमेंट मिलती है जबकि बाहरी कलाकारों को लाखों का भुगतान किया जाता है। मेले के खर्चों का कभी ऑडिट नहीं किया जाता।</p>

<p>जेक्स ने आरोप लगाया कि मेले में दलालों का बोलबाला है और हिमाचली कलाकारों के साथ धोखा किया जा रहा है। कई बार संगठन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर हिमाचली कलाकारों के हितों के ध्यान रखने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मेले में दशकों से मशहूर कलाकारों को फिर से ऑडिशन करवाए जाते हैं जो सरासर गलत हैं। हिमाचल के कलाकार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार के चहेते ही लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में कलाकारों के पास चुनाव का बहिष्कार करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।</p>

<p>संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सचिव भाषा एवम संस्कृति विभाग को नोटिस जारी कर कलाकारों के लिए पॉलिसी बनाने के आदेश दिए हैं लेकिन विभाग ने इसमें भी कुछ नहीं किया है। ये कलाकारों के साथ अन्याय है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

10 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

12 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago