हिमाचल

शिमला: लॉकर से 50 लाख के गहने गायब, उपभोक्ता ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

शिमला में एक निजी बैंक के अधिकारियों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। जहां बैंक अधिकारियों पर एक युवक ने 50 लाख रुपए के गहने लॉकर के जरिए किसी अन्य व्यक्ति को देने के आरोप लगाए और इसमें बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता आशुतोष सूद ने सदर पुलिस थाना शिमला में पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बैंक कर्मचारियों और आरोपी की मिलीभगत से लॉकर में रखे गहने को किसी और को दे दिया गया।

उन्होंने शिमला के एक निजी बैंक में वर्ष 1998 में एक लॉकर नंबर 77 लिया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2017 में उसे बैंक अधिकारियों ने बताया था कि इसके बैंक लॉकर का नंबर 77 से बदलकर 177 कर दिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से वह 177 नंबर से ही अपने बैंक लॉकर का संचालन कर रहा था, जबकि वर्ष 2019 के बाद शिकायतकर्ता ने अपने बैंक लॉकर का संचालन नहीं किया।

जब बीते 30 जुलाई, 2022 को अपने लॉकर को चैक करने के लिए वह बैंक गया तो उसके बैंक लॉकर की चाबी न लगी, जब उसने बैंक में अधिकारियों से इस बारे में पूछा तो उसे बताया गया कि लॉकर नंबर 177 बैंक के कम्प्यूटर सिस्टम में गुरप्रीत सिंह विर्क के नाम से चढ़ा है। शिकायतकर्ता आशुतोष सूद का आरोप है कि उक्त लॉकर में उनका सामान रखा था। आशुतोष सूद ने अपने उक्त लॉकर में करीब 50 लाख के गहने रखे थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आशुतोष सूद के बैंक लॉकर में रखे गहनों के लिफाफे को बैंक लॉकर तोडक़र किसी दूसरे व्यक्ति गुरप्रीत सिंह को दे दिया। उधर, एसपी शिमला मोनिका भटुंगरू का कहना है कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर 409, 420, 120 बी के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच को लेकर बैंक के अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है।

Vikas

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

59 mins ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

1 hour ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

1 hour ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

18 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

18 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

18 hours ago