Categories: हिमाचल

50 हजार किसानों को दिया जाएगा प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रशिक्षण: मुख्य सचिव

<p>मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल की अध्यक्षता में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत जैविक/शून्य लागत प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय कार्य बल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में &lsquo;प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान&rsquo; और कृषि, पशुपालन एवं प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के लोग वर्षों से कृषि तथा बागवानी के क्षेत्र से आजीविका प्राप्त कर रहे है। हरित क्रांति के दौरान शुरू हुए कीटनाशकों व रसायनों के अत्याधिक प्रयोग के कारण मिट्टी की उर्वरता में कमी आई तथा उपभोक्ताओं को गुणात्मक उत्पाद उपलब्ध कराना एक चुनौती बन गया था। लेकिन अब प्राकृतिक खेती को अपनाने से पर्यावरण संरक्षण तथा कृषि उत्पादन की लागत में कमी आएगी तथा प्रदेश के किसानों को लाभ मिलेगा।</p>

<p>उन्होंने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2019-20 में 50 हजार कृषकों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए 12 जिलों में स्थित 80 खण्डों में 1600 खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले वर्ष इस योजना के तहत 12 जिलों 2669 किसानों ने प्राकृतिक कृषि को अपनाया है।</p>

<p>इस बैठक में कार्यकारी निदेशक डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल ने कहा कि इस योजना के तहत पिछले वर्ष 12,345 कृषकों को एक दिन तथा 2803 कृषकों को दो से छः दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया गया। योजना के तहत प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों को कुरूक्षेत्र स्थित गुरूकुल के भ्रमण के लिए भेजा गया था जिससे प्रदेश में प्राकृतिक खेती को अपनाने में विभिन्न स्तरों पर होने वाली प्रक्रियाओं को समझने व अपनाने में सहायता मिली है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

2 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

3 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

4 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

5 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

5 hours ago