Follow Us:

हिमाचल प्रदेश में 3 साल में भरे गए आरक्षित श्रेणियों के 542 पद

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आरक्षित श्रेणीयों के बैकलॉग के 3 साल में 542 पद भरे हैं। हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस विधायक पवन काजल द्वारा पूछे गए लिखित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तरफ़ से ये जवाब आया। 

जवाब में बताया गया कि 1 अक्टूबर 2018 से 13 जनवरी 2020 तक आरक्षित श्रेणियों के 542 पद भरे गए हैं। जिनमें सबसे ज़्यादा उच्च शिक्षा विभाग में 141, आयुष विभाग में 62 पद, पुलिस महानिदेशक शिमला में 60 पद और उपायुक्त शिमला कार्यालय 59 पद भरे गए। 2018 में 282 पद भरे गए, 2019 में 210, जबकि 2020 में 43 व 21 में मात्र 7 पद भरे गए हैं।