Categories: हिमाचल

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शिमला शहर के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 550 करोड़: सुरेश भारद्वाज

<p>शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 550 करोड़ रूपये खर्च कर शहर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में दो शहरों को स्मार्ट सिटी के लिए चयनित किया गया था, जिसमें सबसे पहले धर्मशाला और दूसरे स्थान पर शिमला को रखा गया था। इस प्रोजेक्ट के तहत संजौली से आईजीएमसी तक स्मार्ट पाथ और आईजीएमसी की पार्किंग और विकास नगर वार्ड में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पांच मंजिला भवन बनाया जाएगा, जिसमें 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस भवन में पार्किंग, कॉमरशियल कॉम्पलैक्स और सामुदायिक केन्द्र समारोह हेतु बनाया जाएगा। &nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं शहरी मंत्रालय की ओर से करवाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में शिमला शहर ने 65वां स्थान प्राप्त किया है। इस कड़ी को हमें आगे बढ़ाना है और शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत और सुन्दर बनाना है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना, वाटर एटीएम, शौचालय, ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात दिलाना, पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाना तथा वृद्ध लोगों के लिए डे-केयर सेंटर की सुविधा और घुमने के लिए पार्कों की सुविधा उपलब्ध करवाना, शहर में जहां वर्षा शालिकाओं की आवश्यकता होगी वहां वर्षा शालिकाओं का निर्माण करना और बच्चों के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए पार्क उपलब्ध करवाना है। संजौली, ढली और छोटा शिमला के चैराहों को चौड़ा करने का कार्य भी तेजी से किया जाएगा, जिससे शहर में रह रहे आमजन मानस को ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके।</p>

<p>सुरेश भारद्वाज ने शिमला मण्डी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ शिमला मण्डी में भी सामुहिक वार्ता की। उन्होंने कहा कि यहां पर व्यवसाय कर रहे सभी व्यवसायियों की 25 दुकानों को फेस वन में तोड़ कर उनके लिए स्टॉल बनाए जाएंगे, जिससे उनको अपना व्यवसाय करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसी प्रक्रिया को करते हुए यह सुविधाएं सबको दी जाएगी। इस दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें आदेश दिए कि इस मण्डी में व्यवसाय कर रहे सभी कारोबारियों के साथ समन्वय बांध कर सभी दुकानों का निर्माण कार्य तेजी से किया जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

14 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

14 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

14 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

14 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago