हिमाचल

हिमाचल में भारी बर्फबारी से 557 सड़कें बंद, 1757 ट्रांसफार्मर से बिजली गुल

हिमाचल प्रदेश में  बर्फबारी का दौर चल रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, सोलन, मंडी, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कांगड़ा में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। शिमला सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त है। सैंकड़ों सड़कों के बाधित होने से जहां प्रदेश की लाइफ लाइन परिवहन निगम के पहिए थमे हुए हैं, वहीं 1700 से अधिक ट्रांसफार्मरों के एक साथ बंद होने से भीषण ठंड के बीच लोगों को बिजली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

शिमला जिला बर्फबारी से सबसे ज्यादा पर प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में राज्य के पर्वतीय इलाकों में आगामी 24 घण्टों में भी बर्फबारी जारी रहने की संभावना जताई है। 12 जनवरी से मौसम साफ रहेगा।

557 सड़कें बंद

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बर्फबारी की वजह से प्रदेश भर में रविवार को दो नेशनल हाइवे (एनएच-5, एचएच-3) और 557 सड़कें बंद हैं। अकेले शिमला जिला में 209 सड़कें बंद  हैं। लाहौल स्पीति में 81, चम्बा में 46, मंडी में 42, किन्नौर में 38, कुल्लू में 31 और सिरमौर में 10 सड़कें बाधित हैं। राज्य के पर्वतीय इलाकों में 1757 ट्रांसफार्मर ठप पड़ने से बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। शिमला में सर्वाधिक 706, सिरमौर में 422, चम्बा में 273, मंडी में 258, लाहौल स्पीति में 60, किनौर में 12 और कुल्लू में 9 ट्रांसफार्मर बंद हैं। चम्बा, मंडी और लाहौल स्पीति में 124 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार शिमला से सटे कुफरी और खदरला में 55-55 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। शिलारू में 42, डलहौजी में 30, सांगला में 28, कल्पा में 22, कोठी में 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। कांगड़ा जिला के बड़ा भंगाल में चार फुट और सिरमौर जिला के हरिपुरधार में एक फुट से अधिक ताज़ा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा कांगड़ा के बीड बिलिंग, कुल्लू जिला की अटल टनल, गुलाबा, मंडी जिला की शिकारी माता व पराशर लेक और सोलन जिला के चायल में भी भारी बर्फबारी दर्ज हुई है।

Samachar First

Recent Posts

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण…

23 mins ago

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

58 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

4 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

7 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago