हिमाचल

हमीरपुर की पुलिस भर्ती स्थगित, खराब मौसम और कोरोना का असर

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच प्रदेश सरकार की ओर से लगाई बंदिशों के चलते पुलिस लाइन ऊना में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। बारिश भी भर्ती प्रक्रिया में खलल डाल रही थी, लेकिन अब कोरोना की मार पड़ी है।

पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मैदान में बीते पांच जनवरी से पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट लिया जा रहा था। बारिश के चलते पुलिस प्रशासन ने दो दिन के लिए भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया था, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से 24 जनवरी तक हिमाचल में भीड़ के जमा होने पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में जिला पुलिस भर्ती कमेटी ने पुलिस लाइन झलेड़ा में चल रही पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा को भी आगामी आदेशों तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।

हमीरपुर जिले में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है। 10 से 15 जनवरी तक भर्ती में हिस्सा लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को अब आगामी दिनों में भर्ती की नई तिथियों के बारे में जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये दी जाएगी।

10 से लेकर 15 जनवरी तक जिन अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक व शारीरिक दक्षता परीक्षा और ड्राईविंग परीक्षा के लिए बुलाया था, उन्हें अब नई तिथियां घोषित होने पर बुलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते यह निर्णय लिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

9 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

9 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

9 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

9 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

12 hours ago