Follow Us:

जल्द ही अयोध्या के लिए दौड़ेंगी निगम की 6 बसें

डेस्क |

अयोध्या के लिए बसें चलाने को एचआरटीसी ने 6 रूटों के लिए आवेदन कर दिया है। यातायात प्रबंधक दिल्ली की फील्ड रिपोर्ट के बाद निगम ने रूट परमिट हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आापको बता दें कि शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, ऊना और नालागढ़ से अयोध्या के लिए बसें चलेंगी। दिल्ली से निगम की बसें यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर अयोध्या पहुंचेंगी।
ये बसें दिल्ली से अयोध्या की 732 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे में तय करेंगी। अयोध्या के लिए पहली बस सेवा नालागढ़ से शुरू करने की योजना है.