Follow Us:

हिमाचल में 6 HPAS अधिकारियों के किए तबादले

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल में तीन एचएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। साथ ही अधिसूचना जारी कर तीन को अतिरिक्त्त कार्यभार सौंपा गया। जारी अधिसूचना में एडीएम कुल्लू अक्षय सूद को हिमाचल शिक्षा बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा सीएसके कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार संदीप सूद को लीव रिजर्व टू डिप्टी कमीश्नर कांगड़ा का कार्यभार सौंपा गया। सचिव शिक्षा बोर्ड पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे पंकज शर्मा को  कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का रजिस्ट्रार पद सौंपा गया।

वहीं ओएसडी हिमाचल ट्रिब्यूनल शिमला  सुनिता कप्टा को सहायक नियंत्रक स्टोर , इंडस्ट्री विभाग का कार्यभार सौंपा गया। संयुक्त निदेशक पंचायती राज कम एक्स ऑफिशियो संयुक्त सचिव सुरिंद्र मालटू के रजिस्ट्रर हिमाचल उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का कार्यभार सौंपा गया। तो सचिव प्राइवेट एजुकेशन इस्टीच्यूट रेगुलेटरी कमीशन डॉ. पूनम अब उप सचिव हिमाचल बेकवर्ड क्लासिस कमीशन का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।