Follow Us:

CM आवास में 6 और सुरक्षा कर्मी कोरोना संक्रमित

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुरक्षा में तैनात 6 और सुरक्षा कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज आई रिपोर्ट में यह सुरक्षा कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी क्वारंटीन किए गए थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में एक चालक पॉजिटिव पाया गया है। देर रात लिए गए सैंपल में रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। चालक जो ग्रैंड होटल में क़वारन्टीन किया गया था। मुख्यमंत्री निवास में कुछ दिन पहले पॉजिटिव आये सुरक्षा कर्मियों के संपर्क में आने से चालक पॉजिटिव आया है। चालक ओक ओवर में स्थायी नहीं था। चालक का नाम मुकेश अवस्थी है।