Follow Us:

मटौर-शिमला भूमि अधिग्रहण के लिए आए 70 करोड़ रुपए 

डेस्क |

कांगड़ा: कांगड़ा उपमंडल में मटौर-शिमला हाइवे के 4 लेन विस्तार के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के लिए 70 करोड़ की पहली किस्त केंद्र की तरफ से आ गई है

एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बताया की 60 करोड़ की राशि उन लोगों के खातों में डाल दी गई हैं जिनकी भूमि परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहण की गई है। उन्होंने आगे जानकारी दी की 1,400 से 1,500 लोगों को इस पहली किस्त का पैसा मिलना है

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया अब बाकी अधिग्रहीत भूमि और भवनों की कीमतों का अनुमान लगा रही है। वर्मा ने बताया की एक बार ये अनुमान पूरा हो जाए उसके बाद बाकी लोगों की राशि भी उनके खातों में डाल दी जाएगी।