Categories: हिमाचल

हिमाचल की 70 फीसदी पात्र आबादी को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

<p>स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ चुनौतीपूर्ण लड़ाई में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित किया जा रहा हैं, जिसके फलस्वरूप राज्य में कुल लक्षित आबादी में से 70 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। प्रभावी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के कारण ही राज्य सरकार प्रदेश में कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल रही है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि आकड़ों के अनुसार राज्य में लगभग 55 लाख 23 हजार पात्र लोग हैं, जिनका कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जाना है। निर्धारित लक्ष्य के दृष्टिगत राज्य में अब तक 38,90,475 लोगों को केाविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। राज्य में 13,10,577 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी गई है। राज्य में अब तक कुल 52,01,052 डोज कोविड-19 वैक्सीन की लगाई जा चुकी है।</p>

<p>प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में युवा वर्ग यानी 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 16,73,850 युवाओं को वैक्सीन की पहली खुराक और 6547 को दूसरी खुराक, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 19,05,265 लोगों को पहली खुराक और 11,82,541 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता श्रेणी में 86,956 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक और 72263 लोगों को दूसरी खुराक जबकि अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता श्रेणी में 2,28,738 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक और 51,198 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक 04 अगस्त, 2021 तक लगाई जा चुकी है।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी का प्रभाव कम हुआ है लेकिन यह वैश्विक महामारी समाप्त नहीं हुई है। कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत टीकाकरण के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे परस्पर दूरी बनाए रखना, साबुन-पानी से हाथ धोना या सैनिटाईजर से हाथ साफ करना और मास्क का उपयोग करना आदि नियमों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

11 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

11 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

11 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

12 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

13 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

14 hours ago